BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
प्रांतीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन में पूरे मध्यप्रदेश में चल रहा है ज्ञापन कार्यक्रम... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, December 9, 2021

प्रांतीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन में पूरे मध्यप्रदेश में चल रहा है ज्ञापन कार्यक्रम...

.


रेवांचल टाईम्स - बालाघाट वारासिवनी आज मध्यप्रदेश खनिज विकास निगम के अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल विधायक वारासिवनी को न्यू मॉन्यूमेंट्स फॉर ओल्ड पेंशन संघ के जिला अध्यक्ष डॉ दीपक कुमार नामदेव तथा नवोदय विद्यालय के राष्ट्रीय संगठन सचिव मोहम्मद अयाज अंसारी के द्वारा कई अध्यापक साथियों एवं विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के साथ पुरानी पेंशन की अपनी मांग को रखते हुए ज्ञापन सौंपा जिस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए प्रदीप जायसवाल ने इसे अपना पूरा समर्थन दिया एवं जीविकोपार्जन के लिए नौकरी के पश्चात पेंशन को अत्यंत अनिवार्य बताया तथा उन्होंने आश्वासन दिया कि मैं विधानसभा में इस संबंध में अनिवार्य रूप से प्रश्न उठाउगा और कर्मचारियों को यह हक मिलना चाहिए उनको मैं हक दिला कर रहूंगा दीपक कुमार नामदेव जिलाध्यक्ष ने प्रेस विज्ञप्ति में बतलाया कि हम प्रत्येक उस मंच पर जाएंगे उस जगह से आवाज उठाएंगे जहां से हमारी मांगे पूरी करने में हमें सहयोग प्राप्त होगा शीघ्र ही हम एक ऐसी रणनीति बना रहे हैं जिससे कि हम एक बड़ा अभियान और पुरानी पेंशन का हक लेकर रहेंगे।

 सत्येंद्र सिंह तिवारी प्रांतीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन में पूरे मध्यप्रदेश में यह ज्ञापन कार्यक्रम चला रहे हैं आशा है कि हम कर्मचारियों को पुरानी पेंशन दिलाने में सफल रहेंगे।  इस कार्यक्रम के दौरान मोहम्मद अयाज अंसारी, डॉक्टर सोमनाथ सरवदे,दीपेश जैन भूषण सिंह ,डॉक्टर सुनील रजक, सादिक सोहेल अंसारी, विजय दशहरे शैलेश दुबे आदि लोग शामिल रहे उपस्थित रहे।

ब्यूरो चीफ़ अलीम खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment